घर पर ही महिलाओं को मास्क बनाने के लिए किया प्रेरित

Uk live
0


रिपोर्ट : भगवान सिंह
सतपुली:  विकासखंड एकेश्वर के ग्राम इसोटी के समाजसेवी कवीन्द्र इस्टवाल कोरोना महामारी के चलते आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारियो व स्थानीय लोगों को को मास्क, सेनिटाइजर व गलब्स वितरित कर रहे है । इसके चलते उन्होंने लोकडाउन के चलते घर में बैठी इसोटी गांव की महिलाओं को कपडा उपलब्ध करवाकर मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया। जहाँ बाजार में मास्क 50 रुपये का मिल रहा है वहीँ महिलाएं द्वारा तैयार मास्क महज 12 से 15 रूपये में लोगो के लिए उपलब्ध है ।

कांग्रेस प्रदेश सचिव व समाजसेवी कवीन्द्र इस्टवाल का कहना है कि इन महिलाओं द्वारा तैयार किये गए मास्क मैं खरीदकर लोगो को वितरित करूँगा जिससे कि लोकडाउन में घर पर बैठी महिलाओं को रोजगार मिल सके । साथ ही मैंने शासन प्रशासन से अनुरोध किया है कि इनको कपडा उपलब्ध कराने में सहायता मिल सके ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top