रिपोर्ट ..वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : uk live खबर का असर .मित्र पुलिस डुंडा ने अवेध कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार .
लॉकडाउन के उल्लघंन के साथ-साथ अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया .
कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु पूरे प्रदेश को लॉकडाउन किया गया है तो कुछ अराजक तत्वों के द्वारा ऐसे में भी लॉक डाउन का उल्लघंन कर अवैध कच्ची शराब की तस्करी की जा रही है आज चौकी डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस के द्वारा एक महिला को रा0 इ0 कॉलेज वीरपुर डुण्डा के आगे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर महिला के विरुद्ध चौकी डुण्डा पर धारा 60(1) आबकारी अधिनियम,188 भादवि व 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम में किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस टीम में गिरफ्तार करने वाली टीम रमन बिष्ट-चौकी प्रभारी डुण्डा, कास्टेबल नवीन कवि, कास्टेबल पंचम सिंह. महिला कास्टेबल कविता शामिल थी.


