ब्रेकिग चम्पावत: चकरपुर वन रावत बस्ती के पास खड़े पेड़ों पर लगी आग

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा
चम्पावत : चकरपुर वन रावत बस्ती के पास लगे खड़े गूलर के पेड़ में जबरदस्त आग लग गई ၊ यह वही एरिया है जिसमें आज से दो साल पहले रेंजर वीरेंद्र बिष्ट  ने अतिक्रमण हटवाया था  ၊
कहीं फिर से अतिक्रमण का सिलसिला जारी ना हो गया हो  क्योंकि घरों के पास खड़े पेड़ में आग लगना यह भी एक अपने आप में एक सवाल पैदा करता है जब यूके लाइव की टीम वहां पहुंची तो तब दाएं बाएं कहीं भी आग नहीं थी केवल पेड़ में ही आग लगी हुई थी ၊ जबकि इस समय खटीमा प्रशासन द्वारा जंगल में किसी भी प्रकार के व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है यदि कोई व्यक्ति जंगल में पकड़ा जाता है तो उसे १५००० का जुर्माना भी ठोका जाएगा यह खटीमा प्रशासन का आदेश है लेकिन उसके बावजूद जंगलों में खड़े पेड़ों पर आग लगना एक गंभीर विषय बना हुआ है वैसे भी पर्यावरण के लिए पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है लेकिन कुछ लोग इस बात को समझने के लिए कतई भी तैयार नहीं है वह पूरे गांव को संकट में डालने का काम कर रहे हैं ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top