सपा सांसद आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी में अस्पताल को प्रशासन ने किया अधिग्रहण

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर में  पुलिस और प्रशासन द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी  का अधिकरण किया गया है बरहाल कोरोना वायरस से निपटने को जिला प्रशसन ने  जौहर यूनिवर्सिटी के चार सौ बेड के अस्पताल में सौ बेड को प्रयोग की व्यवस्था की है ।

 कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व उपचार को लेकर प्रशासन ने आजम खां के जौहर विवि में मेडिकल कॉलेज/अस्पताल को टेकओवर कर लिया है। जौहर विवि के अस्पताल में चार सौ बेड में सौ बेड प्रयोग की अवस्था में हैं तो वहीं मरीजों के उपचार से  लेकर ओपीडी, दवाओं के स्टॉक करने, डाक्टर व अन्य स्टाफ के रहने, खाने आदि की भी व्यवस्था है। 

जिले में  प्रशासन बड़ी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। कोरोना से निपटने के लिए  प्रशासन ने  जिले के 9 निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम को टेकओवर कर लिया था। इसके बाद अब प्रशासन ने लोकसभा सांसद आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले और विवादों में चल रहे जौहर विवि और उसमें स्थित मेडिकल कालेज/अस्पताल को भी टेकओवर कर लिया है। ।  सपा सांसदआजम खां के जौहर विवि स्थित अस्पताल में कुछ महीनों  पहले तक ओपीडी-आईपीडी संचालित होती थी और चार सौ बेड के इस अस्पताल में सौ बेड क्षमता के  अस्पताल के लिहाज से सभी उपकरण व बेड क्रियाशील हैं। इस अस्पताल में करीब 25 चिकित्सकों के रूकने के लिए आवास व खाने आदि के मैस की भी सुविधा है। 
जौहर विवि व इसके अस्पताल को अधिग्रहित करने के आदेश जारी किए गए हैं ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top