चम्बा पालिका द्वारा कोरोना वॉरियर्स के साथ सम्पन्न किये गये निम्न कार्य

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : कोरोनावायरस कोविड-19 के विरुद्ध आज पालिका चंबा द्वारा अपने कोरोना वॉरियर्स के साथ निम्न गतिविधियां संपन्न की गई
 *1-* क्षेत्र के गली मोहल्लों में सफाई कार्य के बाद ड्राई पेस्टिसाइड का छिड़काव कराया गया.
 *2* - पालिका चंबा की एक टीम और उसके साथ कार्य कर कर रही केदार एनर्जी की तीन टीमों इस प्रकार कुल 4 टीमों द्वारा आज नगर के कई हिस्सों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया
 *3* - अधिशासी अधिकारी /नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार के द्वारा नगर क्षेत्र में नागरिकों के द्वारा उपयोग किए गए gloves एवं मास्क का पालिका के कर्मचारियों के द्वारा एकत्रीकरण कराकर उनका सुरक्षित तरह से गड्ढे में दबा का निस्तारण किया गया
 *4* - शासन प्रशासन के निर्देश पर गठित पालिका की तीनों सिटी रिस्पांस टीम के द्वारा  बाहर से आए 08 नागरिकों एवं उनके परिवारों पर निरंतर निगरानी और उनसे पूछताछ की जा रही है इसमें से एक व्यक्ति को लगातार छींक आने पर आजC.R.T TEAM के साथ अधिशासी अधिकारी /नोडल अधिकारी भी गए और मिस्टर सजवान से स्वास्थ्य संबंधी अपडेट लिया गया आज उन्हें कोई छींक आने की प्रॉब्लम नहीं हुई और उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया

 *5* - आज सामान्य निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी और उनकी टीम को मसूरी रोड प्रकाश टेलर वाली गली में 10 मजदूरों की काउंसलिंग के दौरान पता  चला कि उनके यहां खाद्यान्न की कमी है तहसीलदार टिहरी द्वारा तत्काल सभी 10 लोगों की जांच करने के पश्चात उन्हें खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई गई एवं पालिका क्षेत्र के तला चंबा में भी तहसीलदार टिहरी द्वारा खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई गई
 *6* - पालिका क्षेत्र में आज 29 गोवंश को कृष्ण प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चारा और पानी की व्यवस्था की गई.
 *7* - आज  thana चंबा के एसएचओ सुंदरम शर्मा द्वारा पालिका के सैनिटेशन स्टाफ के सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को गलत और मास्क भेंट किए गए तथा उन्हें बताया गया कि हम जनता के सेवक हैं विपरीत परिस्थितियों में भी हमें काम करना है पालिका और पुलिस फोर्स बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top