रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (प्रतापनगर ): प्रतापनगर के कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने कोराना और लॉक डाउन के चलते लगातार क्षेत्रीय जनता के संपर्क में है तथा क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी है कि कहीं पर भी किसी को कोई समास्या ना हो। तथा स्वयं गांव गांव जाकर लोगों को खुद के संसाधनों से मास्क बांट रहे है और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे है, तथा आज दिनांक 12.04.2020 को क्षेत्र के ग्राम सभा बिसातली वा अन्य गांवो का दौरा किया ग्राम सभा बिसाताली में प्रधान प्रतिनिधि अजय की निगरानी में लोगों को मास्क बांटे और सभी लोगो से अपील की सामाजिक दूरी बनाए रखे। तथा ग्राम वासियों से निवेदन किया कि यादि गांव में कोई ऐसे जरूरतमंद लोग या परिवार हो जिन्हें लॉक डाउन के मध्यनजर रखते खाद्य सामग्री की समास्या उत्पन्न हो रही है, तो वह जरूरतमंद लोग या परिवार हमसे संपर्क करे। हम आपके घरों तक तत्काल आपको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे ताकि क्षेत्र में कोई भी परिवार भूखा नहीं रहना चाहिए। साथ ही लोगो से सामाजिक दूरी बनाने के अपील की। तथा लोगो को अवगत कराया की सरकार अपने स्तर से हर सम्भव प्रयास कर रही है ताकि जनता कोई असुविधा न हो।


