ब्रेकिंग पौड़ी : भालू के हमले से महिला घायल

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : पौड़ी जनपद के थैलीसैण क्षेत्र मे  एक महिला पर घात लगाए भालू ने हमला कर दिया इस हमले में महिला को गम्भीर चोट आई है  जिसका उपचार जिला महिला चिकित्सालय में चल रहा है दरअसल लॉकडाउन में सुनसान पड़े शहर और ग्रामीण क्षेत्र के इलाको में अब जंगली जानवर बेख़ौफ़ घूमने लगे बिना किसी ख़ौफ़ के ये जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों तक भी पहुंचने लगे हैं कुछ ऐसी ही घटना थैलीसैंण क्षेत्र के बैराकोटी गांव से सामने आई है जहां आज गाँव मे पहुंचकर ही दीपा देवी नाम की महिला पर भालू झपट पड़ा ၊ ये महिला गांव में लगे नल पर कपड़े दो रही थी कि भालू ने गांव में घुसकर महिला पर हमला कर दिया ၊ महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घर से बाहर निकलर यहां पहुंचने पर किसी तरह से महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया और 108 सेवा के जरिये घायल महिला को जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचाया अस्पताल के सर्जन ने बताया कि महिला के कंधे गर्दन छाती पर भालू ने हमला किया है जिस पर महिला का उपचार किया जा रहा है फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के हमलो पर लगाम लगाने और ग्रामीण क्षेत्रो में गश्त बढाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top