वीर जवान देवेन्द्र सिंह और अमित कुमार की शहादत पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने परिजनो को संबल प्रदान करने की ईश्वर से की कामना

Uk live
0



रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी:  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए उत्तराखंड के दो वीर जवान देवेंद्र सिंह (रुद्रप्रयाग) और अमित कुमार (पौड़ी गढ़वाल) की शहादत को  नमन करते हुए  ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों के साथ हर समय ब्रेकिंग न्यूज पौड़ी-जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए आतंकी हमले में पौड़ी जनपद के एक लाल देश के लिए शहीद हो गया कल्जीखाल ब्लॉक के कोला गांव का रहने वाला वीर जवान अमित  कुपवाड़ा में अपनी ड्यूटी दे रहा था तभी आतंकियों ने जवानों के कैम्प में हमला किया जिसमें कमांडो अमित अण्थवाल देश के  शहीद हो गया, इस घटना से अमित के परिवार और पूरे क्षेत्र  शोक की लहर छाई हुई है । शहीद अमित दो बहिनों का एकलौता भाई था और इन दिनों घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। अक्टूबर में उसकी शादी तय हुई थी जबकि अभी कुछ माह पूर्व ही उसकी सगाई हुई थी। अक्टूबर में शादी तय हुई थी मगर इससे पूर्व ही अमित की शहादत की खबर ने परिवार सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ा दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top