लॉकडाउन के चलते अपर जिलाधिकारी ने गरीबों को दवाइयां और राशन बांटी

Uk live
0

 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट

रामपुर : यूपी के रामपुर के जिलाधिकारी  आंजनेय कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने सैजनी नानकार के मजरा नई बस्ती का भ्रमण किया। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर वहां के प्रधान एवं स्थानीय लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने  के निर्देश दिए साथ ही राशन वितरण  का कार्य किया गया इससे पहले भी राशन वितरण कराया जा चुका है।
 विवेकानंद सेवा ट्रस्ट व मदद एक आस संस्था ने भी यहां पर राशन का वितरण कराया था साथ ही कंट्रोल रूम को प्राप्त होने वाली सूचनाओं के आधार पर भी नई बस्ती में राशन वितरण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान के साथ-साथ जनसेवा में समर्पित निशा एवं निदा जो  समिति के रूप में  समस्याओं को स्वयं जाकर देखते हैं जिसके आधार पर आवश्यक सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। तहसीलदार एवं लेखपाल निरंतर भ्रमण कर रहे हैं इसके साथ ही पंचायत सेक्रेट्री स्वयं लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।  रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करने वाले रियासत के लिए दवा का प्रबंध भी यहां की समाजसेवी निशा एवं निदा के बताए जाने पर उन्हें 15 दिन की निशुल्क दवा केमिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top