रिपोर्टः गणेश पुजाराचम्पावत : लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत* के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत/ टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में *मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु* अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही कर रोकथाम करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था।
*वर्तमान में कोरोना वायरस के मध्येनजर राज्य सरकार द्वारा आवश्यकीय सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सेवाओं को बन्द किया गया है*
दिनांक 05.04.2020 को थाना बनबसा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्मी कैंट बनबसा के पीछे से ( *केवल अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध)* Finest NAVI Blu Premium Blended Whisky 750 ml की *कुल 33 बोतल मय मोटर साइकिल बजाज पल्सर नंबर UK03A-0968 व स्कूटी एक्टिवा नंबर UK 03B-6947* के साथ अभियुक्त *1: रविंद्र जिमीवाल पुत्र दान सिंह जिमिवाल* निवासी ग्राम देवीपुरा बनबसा, *2-सूरज जिमीवाल पुत्र शेर सिंह* निवासी ग्राम देवीपुरा बनबसा *3-रवि कश्यप पुत्र रामपाल कश्यप* निवासी मीना बाजार बनबसा *4-दीपक अग्रवाल पुत्र सुरेंद्र अग्रवाल* निवासी मीना बाजार बनबसा को गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में *थाना बनबसा पर मुकदमा FIR NO_21/ 2020 से 24/2020 धारा 60/ 72आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।* शराब परिवहन करने में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया है।
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 अरविन्द कुमार
2- कानि0 परमजीत सिंह
3- कानि0 रितेश बोरा
4- कानि0 नरेंद्र दिलवाल
5- कानि 0 राजेंद्र बोरा

