चम्बा पालिका ने सिटी रिस्पांस टीम को सौंपी तेरह सौ सत्ताईस नागरिकों की लिस्ट

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) :  आज पालिका का सारा फोकस राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई 1327 ऐसे नागरिक जो अभी तक ट्रेस नहीं हो पाए हैं और जिनके मोबाइल नंबर गलत है तथा वह अपने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों पर कोई रिस्पांस नहीं कर रहे हैं ऐसी सूची पालिका क्षेत्र में बनाई गई तीनों सिटी रिस्पांस टीम को उपलब्ध करा दी गई है जांच करने पर 1327 में से 16 व्यक्ति ऐसे मिले हैं जो पालिका क्षेत्र चंबा के हैं तथा शेष जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्य शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के हैं तीनों सीआरटी हेड को निर्देशित कर दिया गया है कि वह इन नो रिस्पांस वाले नागरिकों को ट्रेस करके उनकी वर्तमान हेल्थ का अपडेट देंगे. और यदि इसमें से कोई इसके बाद भी अपनी जानकारी छुपाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा पालिका द्वारा क्षेत्र में कई कार्यालयों एवं आवासीय भवनों को सैनिटाइज करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है और पालिका की अध्यक्ष एवं सभासद गुणों के द्वारा वर्तमान तक 340 खाद्यान्न kits का वितरण किया जा चुका है पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वायरस का संक्रमण प्रलय कारी ना हो क्षेत्र के हर हिस्से में सफाई व्यवस्था कराई जा रही है. पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों के जी जान से लगे होने के कार्य को देखते हुए आज पालिका में नगर के गणमान्य व्यक्तियों जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के भूतपूर्व अध्यक्ष संदीप रावत उर्फ पाटील ,व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष तड़ियाल जी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारियों के द्वारा सेनीटाइज की बोतलें तथा फील्ड कर्मचारियों के लिए मास्क उपलब्ध कराए गए हैं ၊ अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया गया कि सभी कर्मचारी इस आपदा की घड़ी में तन मन और धन से कार्य कर रहे हैं हमारा सौभाग्य है कि हमें इस समय देश सेवा करने का मौका मिला है ၊
 पालिका स्तर से आज भी 21 गायों को चारा और सब्जियों के अवशेष खिलाये गये ၊ CRT नागरिकों के हेल्थ की जानकारी लेते कार्यालयों, बैंकों एवं व्यक्तिगत आवासों को सैनिटाइज करते हुये पालिका की अध्यक्ष/ जनप्रतिनिधि पालिका क्षेत्र में लॉक डाउन के कारण प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री बांटते हुये खाद्यान्न सामग्री लेने वाले का फोटो प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है၊

       शान्ति जोशी अधिशासी अधिकारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top