रिपोर्टः ज्योति डोभाल टिहरी (चम्बा ) : आज पालिका चंबा में क्षेत्र में बाहर से आए व्यक्तियों का डाटा प्राप्त होने पर पालिका की जिलाधिकारी के निर्देश पर बनाई गई तीन टीमों द्वारा कार्य आरंभ कर दिया है तीनों सिटी रिस्पांस टीम द्वारा अपने-अपने सेक्टर में उन व्यक्तियों की निगरानी और पुस्तक तथा स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी ली गई जो बाहर से आए हुए हैं और अपने घरों में को quarantine किए गए हैं तीनों टीमों के हेड प्रभारी चिकित्सकों को बनाया गया है चिकित्सक दिनेश जोशी चिकित्सक हरीश भट्ट एवं चिकित्सक सत्यवीर रावत द्वारा आज अपने-अपने क्षेत्रों में सभी क्वॉरेंटाइन किए गए नागरिकों की प्रथम दृष्टया जांच के बाद बताया कि किसी ने भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं यह क्षेत्र के लिए बहुत अच्छी बात है
नोडल अधिकारी/ अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया गया कि टीम प्रभारियों के द्वारा इनकी दैनिक रूप से जांच की जाएगी और दैनिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी ၊ इसके अलावा उनके द्वारा बताया गया कि सभी नागरिकों का फर्ज है कि यदि उनके अड़ोस पड़ोस में कोई इस प्रकार से बाहरी व्यक्ति आकर चुपचाप रह रहा है तो उसके बारे में भी नगरपालिका को अथवा टीम को सूचना देने का कष्ट करेंगे ताकि उस व्यक्ति का हेल्थ चेकअप कराया जा सके और आवश्यकता पड़ने पर उसे आइसोलेट किया जा सके ၊
एक व्यक्ति की गलती एक परिवार एक मोहल्ला और क्षेत्र को संक्रमित कर सकती है इसका ध्यान रखते हुए सभी को सचेत रहना पड़ेगा और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करना पड़ेगा ၊
फिलहाल क्वॉरेंटाइन किए गए नागरिक बाहर अथवा समूह में नहीं घूमेंगे यदि वह ऐसा करते हैं तो प्रतिकूल कार्यवाही प्रशासन के स्तर से की जाएगी ၊


