रिपोर्ट : भगवान सिंह
ब्रेकिंग न्यूज: पौड़ी-लॉक डाउन का उलंघन कर राज्य सीमा पार करने की फिराक में रुद्रप्रयाग जिले से सब्जी के एक ट्रक में छिपे 18 यात्रियों को सतपुली पुलिस ने धर दबोचा है ၊ ये सभी रुद्रप्रयाग जिले से एक सब्जी के ट्रक में सब्जी की क्रेटों के पीछे छिपकर बैठे थे जिन्हें सतपुली पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया ၊ ये सभी 18 लोग उत्तर प्रदेश के बिजनौर व सहारनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही की है जबकि इन सभी 18 यात्रियों को क्वारेँटाईन के लिए कोटद्वार भेज दिया है जबकि वहीं पुलिस ने ट्रक संख्या UP20/T -1168 को भी एमबी एक्ट के तहत सीज किया है जिसमें ये लोग सवार थे।


