रिपोर्ट : uklive
टिहरी (प्रतापनगर ) : टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा के कंडियाल गांव चौहान खोला पनियालधार बगीचे को जंगली सुंअरों और हिरनो ने नष्ट कर रखा है ၊ यहां पर खुमानी अखरोट और अन्य पेड़ पौधे भी है और सारी जड़ी-बूटी जंगली जानवरों ने नष्ट कर दी है ၊
ग्रामीण त्रिवेन्द्र चौहान ने जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत से निवेदन किया है बगीचे में सेफ्टी वॉल दी जाये जिससे कि जंगली जानवर बगीचों तक प्रवेश ना कर सके ၊
उनका कहना है कि यहां हमारे कुछ साल पहले कच्ची नहर भी थी जो आज दब गई है ၊
जिस जगह पर मेरे द्वारा ढाई सौ अखरोट के पेड़ लगाये गये थे वह आज जंगली जानवरों ने मिट्टी तक उधेड़ दी जिस कारण सारे पेड़ सूख गए और खराब हो गए ၊
त्रिवेन्द्र चौहान ने वन विभाग से भी गुहार लगाई है कि खेतों के चारों तरफ सेफ्टी वॉल का निर्माण करवाया जाये व खेतों के नुकसान का मुआवजा भी वन विभाग द्वारा दिया जाये ၊
वहीं इस सम्बन्ध में Uklive द्वारा वन विभाग से पूछे जाने पर वन विभाग का कहना था कि जिनकी फसल चौपट हुई है वह व्यक्ति क्षेत्रीय पटवारी से मौका मुआयना करवा ले तो विभाग द्वारा फसल का मुआवजा दे दिया जायेगा साथ ही सेफ्टी वॉल के लिए भी विभाग को लिख कर दे दें तो बजट आने पर सेफ्टी वॉल भी लगा दी जायेगी


