रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : कोरोना वायरस की मार झेलते टिहरी कोटी झील के वोट मालिक प्रशासन की मार झेलने को भी विवश हैं ၊
इस समय कोरोनो का कहर पूरे देश में व्याप्त है इसी के मद्देनजर बाहर से कोई भी पर्यटक वोटिंग के लिए कोटी का रुख नही कर पा रहा है जबकि इस समय वोटिंग का सीजन भी शुरू हो जाना था ၊
वोट मालिक कुलदीप पंवार का कहना है कि इस समय पर्यटको के ना आने से हम बेरोजगारी की मार तो झेल ही रहे हैं परन्तु ऊपर से टाडा अपनी मनमानी पर अड़ा हुआ है ၊
उनका आरोप है कि इस वक्त हम बेरोजगार हो गये हैं तो टाडा को भी तब तक के लिए अपनी भारी भरकम फीस जो कि वह प्रत्येक साल लाइसेन्स के नाम पर ले रहा है उतने महीनो के लिए माफ करना चाहिये परन्तु टाडा ऐसा नही कर रहा है जिससे वोट मालिको पर दोहरी मार पड़ रही है ၊
वहीं इस सम्बन्ध में uklive ने जब उपजिलाधिकारी टिहरी से इस सम्बन्ध में बात की तो उनका कहना था हमने वोटिंग प्वाइंट को बन्द करने के आदेश नही दिये हैं अब अगर कोरोना के कारण पर्यटक नही आ रहा है या वोटिंग मालिकों को कोई दिक्कत है तो वो हमें लिख कर दें तभी हम कुछ विचार कर पायेंगे ၊
कुलदीप पंवार (वोट मालिक )


