नगरपालिका चम्बा का कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान लगातार जारी

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
 चम्बा : नगर पालिका परिषद चंबा का कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान लगातार जारी है प्रचार प्रसार एवं सुरक्षा उपकरणों के अतिरिक्त क्षेत्र में लगातार दवाई का स्प्रे कराया जा रहा है इसके साथ-साथ होटलों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है कि वहां कोई विदेशी अथवा बाहर से आया हुआ व्यक्ति ठहरा हुआ तो नहीं है और संक्रमित तो नहीं है पालिका स्तर पर एक टास्क फोर्स कमेटी का भी गठन कर दिया गया है । जो सारी गतिविधियों पर निगाह रखेगी और फ्री को संक्रमित व्यक्ति नगरपालिका की नजर में आता है तो उसके सूचना तुरंत आपदा कंट्रोल रूम टिहरी गढ़वाल में भेजी जाएगी आपदा कंट्रोल रूम जिला प्रशासन टिहरी में पालिका चंबा के कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं वह भी सभी सूचनाओं का संकलन करेंगे पालिका क्षेत्र में पालिका के निर्वाचित सभासदों द्वारा भी नागरिकों को इस बीमारी से बचाव हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है । और वह स्वयं भी दवाई छिड़काव में भागीदारी कर रहे हैं पालिका की दो टीमें लगातार स्प्रे मशीन से एवं 3000-litre के दवाई टैंकर से छिड़काव का कार्य निरंतर कर रही है पालिका द्वारा प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण का छिड़काव आरंभ कर दिया है क्योंकि इस वायरस के लिए 3 चरणों का छिड़काव होना आवश्यक है ၊

अधिशासी अधिकारी शान्ति जोशी का कहना है कि हम आप लोगों के सुरक्षा के लिए फील्ड में हैं आप लोग सब की सुरक्षा के लिए घरों में रहें इस थीम पर नगर पालिका कार्य कर रही है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top