यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक, रामपुर शगुन गौतम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में आगामी त्यौहार होली को देखते हुए जनपद-रामपुर के समस्त थाना क्षेत्रों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक गुरूओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों/धार्मिक गुरूओं से वार्ता की गयी। उनकी समस्याओं को सुना गया और सम्बन्धित को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे। यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस/प्रशासन को दे। पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे। एवं त्यौहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मैं मनाने के लिए कहा गया।
बैठक में समस्त थाना प्रभारियों कोे निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सर्तक दृष्टि रखे। पाॅइन्टों को चैक कर उन पर डयूटी को लगाये। यदि किसी भी प्रकार कोई की सूचना प्राप्त होती है तो तुरन्त मौके पर पहुॅचकर उसका निस्तारण कराये आदि दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलामजिस्ट्रेट/तहसीलदार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


