मेंथा ब्यापारी के साथ ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Uk live
0


यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट

मेंथा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला ठग गिरफ्तार

मेंथा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला एक ठग गिरफ्तार ,थाना सिविल लाइन पुलिस का एक और सराहनीय कार्य


यूपी के रामपुर थाना सिविल लाइन धोखाधडी करने में एक आरोपी गिरफ्तार-दिनांक 12-10-2019 को अजय मिगलानी पुत्र घनश्याम मिगलानी निवासी ओरेन्ज कन्ट्री मानिक बैग ब्लाक बी त्रिवेणी कालौनी थाना जूनी जनपद-इन्दौर मध्य प्रदेश आदि 04 नफर अभियुक्तगण द्वारा वादी  संजय अग्रवाल पुत्र  रामअवतार अग्रवाल नि0 अजीतपुर इन्डस्ट्रीयल स्टेट थाना सि0ला0 जनपद-रामपुर से 500 किलो0 मैन्थाॅल क्रिस्टिल दर 1640रू प्रति किलो0 तथा 12 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से नौ लाख अठारह हजार चार सौ रू0 का माल धोखाधडी से खरीद लिया था व पैसे मांगने पर पैसे वापस नही दिये तथा जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-946/19 धारा 420/406/506 भादवि पंजीकृत हुआ था। जिसको आज थाना सिविल लाइन की ज्वालानगर चौकी प्रभारी उ0नि0 ओमशुक्ला द्वारा मय टीम के बड़ी ही होशियारी और सतर्कता और गंभीरता के साथ ठग अजय मिगलानी पुत्र घनश्याम मिगलानी निवासी ओरेन्ज कन्ट्री मानिक बैग ब्लाक बी त्रिवेणी कालौनी थाना जूनी जनपद-इन्दौर मध्य प्रदेश को पकड़ कर पुलिस की कार्यशैली को गौरवान्वित किया और अभियुक्त  ठग को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top