उत्तराखण्ड जनरल ओबीसी इम्पलाइज संगठन के आक्रोश का खामियाजा भुगता हड़ताल में शामिल ना होने वाले कर्मचारी ने , हड़ताली कर्मचारियों ने मुंह पर पोती कालिख

Uk live
0



संवाददाता : भगवान सिंह
पौड़ी : उत्तराखण्ड जनरल ओबीसी इम्पलाइज संगठन के आक्रोश का खामियाजा अब हडताल में शामिल न होने वाले विभागाीय कर्मचारियों को मुंह काला करवाकर भुगतना पड रहा है ताजा मामला पौड़ी का है जहां संगठन द्वारा हर कर्मचारी को दिये गये कार्यबहिस्कार के निर्देशों के बावजूद भी कई कर्मचारी अपने दफरों में हडताल होने के बावजूद विभागीय सेवायें दे रहे हैं ऐसे में इन विभागीय कर्मचारियों को पकडने के लिये गये संगठन के फलाईंग स्कायर्ड दस्ते ने विकास भवन के डीआरडीए कार्यालय मंे छापेमारी की तो एक एकाउंटैंट अपनी सेवायें देते नजर आये जिस पर संगठन का पारा गर्मा गया और इस कार्मिक के मूह पर कालिक पोत दी गयी छापेमारी के लिये गये दस्ते की बहस कई कर्मचारियों अधिकारियों से भी हुए कृषि विभाग के एक कर्मचारी को भी संगठन ने विभागीय कार्य करते हुए पाने पर जमकर खरी खोटी सुनाई और जबरन कामकाज ठप करवाया संगठन ने साफ किया है कि हडताल पर अगर कोई भी कर्मचारी शामिल ने होकर आफिस या दफतर से अपने सेवायें देते पाया गया तो उसके मुह पर कालिक पोतकर उसे हडताल का अहसास करवाया जायेगा संगठन का कहना है कि अपनी मांगे मनवाने के लिये वे गैरसैण कूच कर चुके हैं और सरकार के कई प्रतिनिधियों से भी भीड चुके हैं जिस पर इस आंदोलन को उग्र बनाने के लिये हर कार्मिक को अपना योगदान देना जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top