यूपी के पीलीभीत से सरफराज खान की रिपोर्ट
गन्ना समिति की एजीएम में 2 करोड़,45 लाख,160 रुपयों का बजट पारित
यूपी के पीलीभीत की तहसील पूरनपुर मे गन्ना समिति परिसर में आयोजित एजीएम में समिति और किसान हित में जहां किसानों के कल्याण के किये केई प्रस्ताव पारित हुए बेहि समिति के रख रखाव और संचालन के लिये 2 करोड़,45 लाख,160 रुपयों का बजट पारित किया गया | किसान सहकारी चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने और गन्ना क्रय केन्द्ररो पर हो रही घट तोली को रोकने किसानों को समय पर गन्ना पर्चियां मुहैया कराने की मांग की
पूरनपुर गन्ना समिति परिसर में आयोजित एजीएम में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री डाक्टर विनोद तिवारी ने कहा कि मिल को भारी बिरोध के बाद किसानों के हित के लिये उन्होंने ही लगाया था जो निरन्तर घाटे की तरफ बढ़ रही है इस लिये मिल की क्षमता की बढ़ाने के लिये यदि उनको आंदोलन करना पड़ा तो करेंगे इससे मिल घाटे से उभरेगी साथ ही किसानों को जो गन्ना सप्लाई करने में दुसबरियाँ हो रही है उससे भी निजात मिलेगी
बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि मिल की क्षमता बढ़ाने के लिये उनकी मुख्यमंत्री जी से बात हो चुकी है इसी लिये उनका पूरनपुर मे भबुलाने का कार्यक्रम जल्दी मिलने वाला है किसानो ने गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घट तोली का मुद्दा उठाया औऱ इसे रोक ने कु मांग की साथ ही गन्ना पर्चियां समय पर दिलाने की मांग की जो नही मिल पा रही है समारोह को प्रदेश के पूर्व राज्यमन्त्री डाक्टर विनोद तिवारी, विधायक बाबूराम पासवान, संचालक अजय सिंह, गिरधारी लाल, पूर्व चेरमैन लक्ष्मी कांत भारद्वाज,सत्येन्द्र सिंह,संजीव दीक्षित, अध्यक्ष मोहन सिंह,उवाध्यक्ष हरिदेव सिंह, जे० गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव टी०इन० त्रिपाठी ने संबोधित किया ၊


