रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : पौड़ी जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई एक महिला गुलदार के खौफ से पेड़ पर चढ़ गई ,किसी तरह से मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया है ၊ बताया जा रहा है कि लक्ष्मी देवी नाम की महिला जो कि वलशा मल्ला गांव की रहने वाली है जंगल मे घास लेने गई थी इस महिला का सामना गुलदार से हो गया जिस पर सूझबूझ दिखाते हुए महिला पेड़ पर चढ़ गई हालांकि इस पेड़ से होकर गुज़रने वाली बिजली की तार पर टकराने से महिला को बिजली का करंट लग गया जिससे महिला घायल हो गई ၊ वहीं रिखणीखाल थाने को जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस मौके को रवाना हुई और महिला को किसी तरह से पेड़ से नीचे उतारा जा सका ၊ महिला को 108 के जरिये पहले रिखणीखाल स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहां से महिला को हायर सेंटर कोटद्वार के लिए रेफर किया है၊ बता दे कि पहाड़ो में गुलदार की सक्रियता लगातार बनी हुई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में श्याम ढलते ही घरों में कैद होने को बेबस हो चुके हैं।