जनरल कर्मचारियों की हड़ताल का असर महत्वपूर्ण बैठकों व प्रशिक्षणों पर भी पढ़ने लगा

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : उत्तराखण्ड जनरल ओबसी इम्पलाइज संगठन की प्रदेश व्यापी हडताल का असर अब सरकार की महत्वपूर्ण बैठक और प्रशिक्षणों पर भी पढने लगा है ၊ वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना को लेकर पौड़ी में विभागीय अधिकारियों ,कर्मचारियों की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला से बनायी गयी दूरी हडताल के व्यापक असर को साफ दर्शा रही है ၊ दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के बजाय कई कर्मचारियों नेे हडताल के मद्देेनजर दूरी बनाये रखी जिससे कार्यशाला में कार्मिको की कई कुर्सिया खाली ही नजर आयी जबकि इस महत्वपूर्ण ट्रेनिंग को दिलवाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार से जनगणना निदेशक द्वारा जनगणना करने के तौर तरीको को बारीकी से समझाया जा रहा था ၊ दरअसल वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव होना इससे पहले ही साल 2021 मंे हर 10 साल मंे होने वाली जनगणना को कार्मिको द्वारा पूरा किया जाना है जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत लैंसडौन के अधिकारियों समेत कुछ अधिकारियों को इंचार्ज बनाकर जनणना को सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है । जिससे 2021 से पहले पहले जनगणना ट्रैनिंग को इस साल तक पूरा किया जा सके इसके साथ ही प्रशिक्षण में हिस्सा लेने वाले और जनगणना के लिये नामित कर्मचारी अधिकारी फिल्ड कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण देंगे की जनगणना को किस तरह से घर घर जाकर पूरा किया जाये।  हालांकि शुरूवाती दौर की इस कार्यशाला पर हडताल ने अपना व्यापक असर दिखाया है अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अभी जनगणना की और भी कार्यशाला इस साल होनी बाकी हंै जिसमंे सभी कार्मिको को जनगणना की पूरी ट्रेनिंग दे दी जायेगी अपर जिलाधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यशाला में बीते दिन हडताल का असर साफ नजर आया जिसमें गिने चुने कार्मिक ही नजर आये थे ၊ हालांकि आज काफी हद तक कई कार्मिक इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को सीखने पहुंचे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top