यूपी के पीलीभीत से सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट
पीलीभीत : यूपी के पीलीभीत के ग्राम नरेन्द्रपुर निबासी विमलेश देवी पुत्री रंजीत सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 26/6/2019 को उस की शादी लालबहादुर पुत्र रामस्वरूप के साथ हुई थीं|दहेज़ में 5 लाख रुपये जमीन खरीदने की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया |26/2/2020 को उसका गला दबाकर मारने का प्रयास |और तमंचा दिखा कर उसको व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी |पुलिस ने पति लाल बहादुर ,जेठ दाताराम, राम सिंह, जेठानी मालती देवी, सुशीला, सहित 7 लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया ၊


