रिपोर्ट : भगवान सिंह
पौड़ी : गैरसैण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर प्रदेश सरकार जहां अपनी पीठ थपथपा रही है तो वहीं उत्तराखण्ड निर्माण की लडाई लड चुके उत्तराखण्ड के क्षेत्रीय दल उत्तराखण्ड क्रांति दल ने सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध कर सीएम का पुतला पौड़ी मुख्यालय में दहन कर सरकार के विरुद्व जमकर नारेबाजी की ၊
उत्तराखण्ड क्रांति दल का कहना है कि लंबे समय से ही उनक दल गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने की लडाई लडता आया है लेकिन गैरसैण को स्थायी राजधानी के बनाने के बजाय सरकार ने गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का फैसला लेकर इसे सिर्फ पिकनिक स्पाट तक ही सिमेट दिया है ၊ क्रांति दल का कहना है कि पहले से ही कर्जे में डूबे प्रदेश को अब दो- दो राजधानी में बांटा जा रहा है जिससे आर्थिकी में भी फरक पडेगा दल का कहना है कि सरकार के लिये फैसले ने पहाडवासीयों को भी आघात पहुंचाया है जिसके परिणाम 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता देगी।


