देवप्रयाग : पांच सौ साठ पेटी अवैध शराब का पकड़ा जखीरा

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह
टिहरी :   देवप्रयाग में पुलिस ने 560 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। शराब की कीमत करीब 40 लाख से अधिक बताई जा रही है। अवैध शराब को आलू के बोरों के नीचे ट्रक में भर कर चमोली क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने अवैध शराब बरामद करने वाली टीम को ढाई हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पंजाब के अंबाला से चमोली क्षेत्र में बेचने के लिए लाए जा रहे अवैध शराब के जखीरे को देवप्रयाग में बाह बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को नियमित चैकिंग के दौरान पकड़ लिया। एसएसपी दलीप सिंह ने बताया कि देवप्रयाग रामकुंड तिराहे पर पौड़ी की ओर आ रहे एक ट्रक से 560 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब बरामद की गई है।  एसएसपी ने बताया कि ट्रक पर चमोली जनपद की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। जबकि ट्रक का असली नंबर पंजाब का था। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 



                                              दलीप सिंह कुंवर एसएसपी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top