यूपी के पीलीभीत से सरफराज अहमद खान की रिपोर्ट
बीजेपी के विधायक ने कहा चीनी मिल की किसान हित में क्षमता बढ़ाकर दम लूंगा
यूपी के पीलीभीत तहसील पूरनपुर के बीजेपी बिधायक ने प्रेस कांफ्रेंस में विधायक निधि और दूसरे मदो से कराये गये विकास कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल की किसान हित मे क्षमता बढ़ाकर ही दम लूंगा "
बीजेपी विधायक बाबूराम पासवान ने पूरनपुर नगर के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस को खिताब करते हुऐ कहा कि सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास परिकल्पना पर काम करते हुए सभी जाति धर्म के लोगो का काम करने में जुटा हुआ हूँ विधायक निधि बिभिन विभागों के करोड़ों रुपयों की लागत के विकास कार्य कराये है इनमे एक पर्यटन स्थल के तहद 50 लाख की योजना में गोमती का प्रस्तावित किया गया है | 77.88 लाख काम कराने का प्रस्ताव भेजा गया है|बिधायक निधि से कराये विकास कार्यो में 142.90 लाख से 23 स्थानो पर नाली,खड़ंजा,सीसी रोड, पेबर ब्लाक रिटनिंगबाल का निर्माण |05 लाख से पीटीआर जंगल के किनारे डेढ़ किमी सोलर फेसिंग | 05 लाख से हजार क्षेत्र में लघु सेतु निर्माण |26.15 लाख से 10 स्थानो पर हाईमास्ट लाइट स्थापना |50.34 लाख से 10 स्थानो पर स्टील यात्री शेड का निर्माण |47.50 लाख से 10 स्मृति/शहीद द्वारो का निर्माण 05 लाख से रामलीला मेला मैदान की बाउंड्री निर्माण |14.40 लाख से बाढ़ प्रभावित 29 गांवों में 36 नावों की खरीद |13.25 लाख फर्नीचर ,लेपटॉप,व भवन निर्माण हेतु |18.99 लाख से कुरैया,बिलहरी में बरात घर का निर्माण |57.36 लाख से 24 गावो में शमशान शेड का निर्माण |16.53 लाख से सिचाई नालो का निर्माण आदि विकास कार्य किये गये और करोड़ी रुपयों के विकास कार्य प्रस्तावित है| उन्हों ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये उनका घर हमेसा खुला है कभी भी किसी भी वक़्त उनसे मिलकर बिकास कार्यो की चर्चा की जासकती है"| इस मौके पर प्रेस की तरफ से सतीश मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, नबीन अग्रवाल,सरफ़राज़ अहमद खान,अहमद मिया खान ,अकील अहमद ,फिरासत खान राजन,बब्बू ,नरेश के अलाबा विधायक पुत्र पासवान मौजूद रहे।


