गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा महज एक छलावा : राकेश राणा

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी :  गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा  महज एक छलावा है। .......राकेश राणा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के जनमानस के साथ सिर्फ कोरे वादे और लुभावने नारे देकर जनता को छलने का काम कर रही है। सरकार उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों के साथ धोखा कर रही है। आज गैरसैंण को अस्थाई ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा करके फिर जनता को  धोखा देने  का काम कर दिया  है। उत्तराखंड जैसे राज्य में 2, 2 अस्थाई राजधानी होना बड़ी चिंता का विषय है ।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा करने से पहले  पूर्ववर्ती  कांग्रेस की सरकार का आभार जताना चाहिए था । जब  गैरसैंण में इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कोई चीज नहीं थी तब कांग्रेस ने तंबू लगाकर वहां  सत्र चलाया । विधान भवन से लेकर अतिथि गृह के साथ साथ वहां की सड़कें ,बिजली ,पानी तमाम तरह की सुविधाएं विकसित करने का काम किया । जिसका परिणाम यह हुआ कि आज भाजपा सरकार को गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा करनी पड़ी ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी ने इस घोषणा को मात्र भाजपा का चुनावी मुदा बताया है और कहा कि हम 2022 में सरकार में आएंगे और उत्तराखंड के सहीदों की भावनाओं का उत्तराखंड बनाकर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनायी जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top