जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जिला योजना की समीक्षा की

Uk live
0


रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी :  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने  जिला योजना, राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित, वाह्य सहायत की समीक्षा करते हुए अवमुक्त धनराशि को ख़र्च करने के निर्देश  विभागीय अधिकारियों को दिए। जिला योजना में कम खर्च करने व बैठक में उपस्थित नही होने पर अधिशासी अभियंता लोनिवि,राजकीय सिचाई व जल निगम के वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी  द्वारा छात्रवृति पोर्टल खुलने के बावजूद भी छात्रवृत्ति नही वितरित करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोनिवि पुरोला  द्वारा राज्य सेक्टर में कम खर्च करने पर चेतावनी देते हुए शीघ्र अवमुक्त धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए। वहीं राज्य सेक्टर में जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा धनराशि ख़र्च नही करने पर कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों के द्वारा धनराशि कम व्यय की है वे 20 मार्च तक शत-प्रतिशत धनराशि ख़र्च करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने पर्यटन, पशुपालन,डेयरी,बाल विकास, उद्यान, कृषि, मत्स्य, खेल,उरेडा,समाज कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने सप्तम आर्थिक गणना  की समीक्षा करते हुए चार्ज अधिकारियों व सीएससी जिला कार्डिनेटर को 20 मार्च तक 50 प्रतिशत आर्थिक गणना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 20 मार्च तक प्रगति नही होने पर जिला सीएससी सेंटर के दोनों समन्वयक को हटाने की चेतावनी दी गई। 

बैठक में सीएमओ डॉ डीपी जोशी,ओसी डिप्टी कलेक्टर चतर चौहान,अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेन्द्र खत्री, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, सीवीओ डॉ प्रलयंकर नाथ,जिला अर्थ संख्या अधिकारी वीरेंद्र पूरी,अपर संख्याधिकारी मनोज कुमार,सुरेश नोटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top