रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
66 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब उत्तराखंड ले आते हुए शराब तस्कर गिरफ्तार
तस्करी कर उत्तरखंड ले कर जा रहे तस्करों द्वारा हज़ारो बोतलें अंग्रेज़ी अवैध शराब बरामद पुलिस ने 2 तस्करों को को किया गिरफ़्तार। 66 लाख रुपये से ज़्यादा की है अवैध शराब।
यूपी के रामपुर में हज़ारो बोतलें अंग्रेज़ी अवैध शराब से लदे ट्रक को बिलासपुर पुलिस और एस0ओ0जी की टीम ने 2 तस्कर सहित बरामद किया है। हरयाणा ओर पंजाब से लेकर उत्तरखंड में बेचने जा रहे थे तस्कर। शराब को जिप्सम प्लास्टर के नाम का फर्जी कूटरचित बिल तैयार कर धोखाधडी करके जिप्सम के स्थान पर अग्रेजी अवैध शराब के रूप में बेच रहे थे तस्कर।
एएसपी अरुण कुमार सिंह ने मीडिया से वार्ता कर किया खुलासा।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम रामपुर के द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के कुशल नेतृत्व मे होली पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र मे अवैध शराब की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के अर्न्तगत एस0ओ0जी0 टीम की मदद से निर्माणधीन बाईपास पर रुद्रपुर रोड से मुखविर की सूचना के आधार पर आयशऱ कैन्टर को चैकिंग हेतु रोके जाने पर तलाशी मे वाहन आईशर कैन्टर न0 यूके 06 सीबी 2248 मे लदी हुई अग्रेजी शराब की 990 पेटी (47520 क्वाटर) एवं 180 पेटी (2160) बोतल हीट प्रिमियम विहस्की चंडीगढ डिस्टलरी द्वारा निर्मित शराब बरामद कर मौके से अभियुक्त इदरीश पुत्र शब्बू निवासी कस्बा राजपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर (2) अकबर अली पुत्र श्री मसीत उल्ला निवासी टांडा हुरमत नगर कस्बा व थाना बिलासपुर जिला रामपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त गणो द्वरा उक्त शराब को जिप्सम प्लास्टर के नाम का फर्जी कूटरचित बिल तैयार कर धोखाधडी करके जिप्सम के स्थान पर अग्रेजी अवैध शराब अवैध रुप से परिवहन की जा रही थी।


