ज्योति डोभाल
टिहरी : आज नई टिहरी कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश राणा एवं शान्ति भट्ट ने कोरोनो वायरस के प्रति जागरूकता एवं बचाव में प्रेस सभा आयोजित की जिसमें उन्होने बताया कि तविश्व स्वास्थ संघठन(who)द्वारा कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी को महामारी घोषित कर दिया गया है, ओर हमारे देश के तीन राज्यों केरल, दिल्ली, हरियाणा ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है,"कोरोना वायरस का संबंध वायरस(विषाणु)के ऐसे परिवार से है जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर साँस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है यह विषाणु मनुष्य के बाल के900गुना छोटे आकार के बराबर के होते है, इसे थर्मल स्क्रीनिंग(इंफ्रारेड कैमरे) से संदिग्ध व्यक्ति की जाँच की जाती और व्यक्ति के तापमान के आधार पर रोगी का पता लगाया जाता है। इससे बचाव के लिए अभी फौरी तौर पर "हाथों को साबुन से धोते रहना, अल्कोहल आधारित हैंड वास करना, खांसते, छीकते समय नाक और मुंह रुमाल या टिशु पेपर से ढक कर रखे, जिन्हें फुलू के लक्ष्ण है उन से दूरी बनाए, अंडे, मास के सेवन से बचे"
यू तो देश भर में एतिहातन रोकथाम के लिए प्रयास किये जा रहे है ।
जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार कोरोनो वायरस से बचाव के लिए क्या कर रही है ၊ उन्होने सरकार से निम्न बिन्दुओं पर जानकारी मांगी -
1:-टिहरी जिले में सरकार ने कोई कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है या नही, अगर किया है, तो कंट्रोल नम्बर जारी करे
2:-जिले में किन किन अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाये गए?और उनकी बैड की छमता कय्या है।
3:-टिहरी जिले में अब तक कितने नागरिक विदेशों से लौटे है, कय्या उनकी पुख्ता जाँच की गई है या नही
4:-टिहरी जिले के विदेशों में रहने वाले नागरिकों के संपर्क में सरकार है या नही, कय्या उनकी सुरक्षा के कोई कदम उठाए जा रहे है या नही?
5:-टिहरी जिले के मुनिकीरेती, तपोवन धनोल्टी आदि इलाको में जहां विदेशी पर्यटकों की आवाजाही होती है, इन इलाकों में अब तक एतिहातन कय्या कदम उठागए
6;-जिले में कय्या पर्याप्त मात्रा में मास्क ओर सेनेटाइजर है या नही अगर नही तो कय्या प्रभावी कदम उठाएंगये
7:-जिले में यदि कोई संदिग्ध मरीच मिले तो स्क्रिनिंग की कय्या व्यवस्था है ?
8:-पहाड़ो मेंयात्रा के लिए कोई एडवाइजरी जारी हुई या नही?
9:-कोरोनो से बचाव के लिए जिले में बजट की कय्या व्यवस्था है, ओर कितना परिव्यय इस हेतु आवंटित किया गया है?
10:जनजागरूकता के लिए अब तक कय्या प्रयास किये गए और आगे कय्या कय्या प्रयास किये जाएगे ।
उक्त प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मा. राकेश राणा,वरिष्ठ नेता लक्ष्मी प्रसाद भट्ट,प्रदेश कांग्रेस सचिव शान्ति प्रसाद भट्ट, प्रदेश सचिव मुसर्रफ अली, वरिष्ठ नेता महादेव मैठाणी, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नोटियाल, पूर्व सभासद श्रीमती लखपति पोखरियाल,श्रीमती कौशल्या पांडे,सेवादल के प्रदेश युवा सयोंजक किशोर कंडारी, सभासद विजय धमादा, सभासद सतीश चमोली,वरिष्ठ नेता बिजल दास मौजूद रहे ၊


