पौड़ी पुलिस ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नही ,शिक्षा दें के तहत पोस्टर ,पंपलेट बांटकर लोगों को कर रही जागरुक

Uk live
0


भगवान सिंह पौड़ी 
जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस “ऑपरेशन मुक्ति’’ भिक्षा नहीं, शिक्षा दें  के लिए फ्लेक्सी, पोस्टर व पंपलेट बांटकर लोगो को कर रही जागरूक

 पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखंड के  आदेशानुसार भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिये चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति’’ के तहत जनपद स्तर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी गढ़वाल श्री दलीप सिंह कुँवर के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार टीम द्वारा आज दिनांक 14.03.2020 को *“ऑपरेशन मुक्ति’’ भिक्षा नहीं, शिक्षा दें।* अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्सी, पोस्टर व स्लोगन पम्पलेट चिपकाए गये। और छोटे बड़े वाहनों पर आवाजाही करने वाले लोगों तथा स्थानीय जनता को अभियान के प्रति जागरूक किया गया और अपील की गयी कि बच्चों को भीख ना देकर उन्हें शिक्षा के लिए जागरूक /प्रेरित करें। जागरूक अभियान आगे भी जारी रहेगा।

*पुलिस टीमः*-
1. उ0नि0 सुनील पंवार
2. हे0 कान्स0 26 नापु0 नरेश नौटियाल
3. कान्स0 168 नापु0 मुकेश
4. म0 कान्स0 10 नापु0 अन्जु रावत
5. म0 कान्स0 346 नापु0 रेशमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top