रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (प्रतापनगर ) : 14 मार्च रात्रि बारह बजे के आस-पास प्रतापनगर के रौलाकोट गांव में एक गुलदार तार में फंस गया जिसकी सूचना मिलते ही वन रेन्ज कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे में बन्द कर नई टिहरी लाये ၊
वन रेन्ज कर्मी जसवन्त पंवार ने फोन पर जानकारी दी कि गुलदार तार में फंसा हुआ था जिसे हमारे द्वारा पहले ट्रेक्यूलाइजेशन गन से बेहोश किया गया एवं उसके बाद तीन बजे तड़के नई टिहरी लाया गया ၊
गुलदार स्वस्थ है और वन विभाग द्वारा गुलदार को चिड़ियापुर पार्क भेज दिया गया है ၊
रेस्क्यू अभियान में जसवन्त पंवार , लक्ष्मण सजवाण , सतपाल चौहान ( वन क्षेत्र अधिकारी लम्बगांव ) उपस्थित थे ၊


