प्रधानमंत्री की अपील के चलते सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Uk live
0


रिपोर्टर - संजीव मण्डल

गदरपुर : कोरोना वायरल ने पूरे दुनिया मे हाहाकार मचा रखा है और कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ द्वारा महामारी घोषित कर दिया गया है जिसके चलते पूरा भारत वर्ष अलर्ट पर है और कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से सतर्क रहने के लिए आज सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक सभी अपने घर से ना निकले साथ ही कोरोना के बचाव और जागरूकता फैलाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा और कहा कि सुरक्षा सतर्कता और सावधानी ही आपका बचाव है इसी के चलते देश के प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील का असर गदरपुर दिनेशपुर क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है जहां जनता ने प्रधानमंत्री के अपील का समर्थन करते हुए अपने ही घर में कैद हो गए और सड़कों पर फैला सन्नाटा और गलियां सुनसान साफ-साफ बता रहा है कि कोरोना वायरस को लेकर जनता के मन में कितना खौफ है यही कारण है कि लोग जनता कर्फ्यू को सफल बना रहे हैं तथा स्वास्थ्य विभाग , पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अलावा कोई भी सड़कों पर नहीं दिखाई दे रहा है और क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान को बंद कर व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन दिया
इस दौरान दिनेशपुर थाना अध्यक्ष
दिनेश फर्त्याल ने कहा कि जैसा कि सभी को मालूम है कि कोरोना वायरस को डब्ल्यूएचओ द्वारा महामारी घोषित किया गया है और इस वायरस के रोकथाम के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा एक अपील की गई है की जनता अपने घरों से ना निकले जिसके लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया जिसका क्षेत्र के सभी लोग समर्थन कर रहे हैं और सिर्फ इक्का-दुक्का लोग ही अपने घरों से बाहर निकल कर आ रहा है वह इमरजेंसी में ही आ रहे हैं दवा लेने के लिए और जानता हमारा पूरा सहयोग कर रहा है और क्षेत्र के सभी जनता माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किए गए अपील का समर्थन कर रहे हैं ၊
                           दिनेश फर्त्याल थाना अध्यक्ष दिनेशपुर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top