रिपोर्टर - संजीव मण्डल
गदरपुर : गदरपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गदरपुर के सूरजपुर में सड़क हादसे से एक 30 वर्षीय बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चालक गभीर रूप से घायल हो गया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया व गंभीर रूप से घायल बाइक चालाक व्यक्ति को गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है
आपको बता दें कि 30 वर्षीय मृतक महिला का नाम दीपा देवी है ब घायल पति का नाम त्रिलोक चंद्र जो कि बाजपुर के जोगीपुरा गांव में रहते हैं तथा मृतक महिला के उसके पति के संग एक बेटा और एक बेटी है
इस दौरान गदरपुर के एस आई जगदीश चंद्र तिवारी ने कहा कि पति पत्नी रुद्रपुर से बाजपुर अपने घर की ओर बाइक से आ रहे थे इस दौरान करीब 4:00 बजे गदरपुर के सूरजपुर में बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे गाड़ी चलने से दोनों गिर गए और जब तक महिला अपने आप को संभाल पाती पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल कर मौके से फरार हो गया जिससे मौके पर ही महिला के दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला के प्रति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया तो वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
जगदीश चंद्र एस आई गदरपुर थाना


