उत्तराखण्ड : प्रधानमंत्री मोदी की कोरोना वायरस को भगाने के लिए जनता से की गई जनता कर्फ्यू की अपील रंग ला रही है ၊ जहां टिहरी में सभी सड़कें खाली दिखाई दे रही हैं और नगरपालिका अध्यक्षा सीमा कृषाली द्वारा सफाई टीम के साथ स्वयं जगह - जगह जाकर निरीक्षण किया जा रहा है तो वहीं पुलिस प्रशासन भी अपना कर्तव्य बखूबी निभा रहा है ၊
वहीं उत्तरकाशी में भी सारी सड़कें ,चौराहें खाली पड़े हैं कोई भी दूर - दूर तक दिखाई नही दे रहा है केवल पुलिस टीम ही हर जगह पर तैनात दिख रही है ၊
वहीं घनसाली ,चमियाला , लम्ब गांव ,धनोल्टी सहित रूद्रपुर , अल्मोड़ा , रानीखेत , पौड़ी , कोटद्वार , देहरादून में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है ၊
बात करें देहरादून की तो देहरादून में पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल किया जा रहा है तो वही नरेन्द्र नगर में पुलिस द्वारा सड़कों में गलती से निकले युवकों को घर वापस भेजा गया ၊
यूके लाइव की टीम के पत्रकार जगह - जगह से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये खबरें दे रहे हैं।



