रिपोर्ट : गणेश पुजारा
चम्पावत : शिवरात्रि के लिए लगने वाले मेले चकरपुर बनखंडी महादेव मंदिर में सभी तैयारियां पूरी ၊ 21 फरवरी शिवरात्रि के दिन से 1 मार्च तक मेले का भव्य आयोजन चलेगा ၊ कमेटी अध्यक्ष श्री एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट जी ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और व्यापारियों का आने का सिलसिला जारी है जिसमें बरेली बहेड़ी नवाबगंज एवं अन्य जगहों के व्यापारी पहुंच चुके हैं ၊ कमेटी कोषाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह बिष्ट ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था एवं एवं जल व्यवस्था एवं सभी प्रकार की जो भी कमेटी द्वारा व्यवस्थाएं बाहर व्यापारियों को सुविधाएं दी जाती हैं वह सभी पूरी कर ली गई हैं၊ मेले में नेपाल के अलावा विभिन्न क्षेत्र के लोगों का तांता लगभग 10 दिन पूरे रहता है ၊
मेले में हवाई झूले ,ब्रेक डांस ,मिकी माउस ,मौत का कुआं विभिन्न कास्मेटिक एवं खासकर मेला जलेबी के लिए जाना जाता है खटीमा क्षेत्र का सबसे प्राचीन मेला होने की वजह से इस मेले का इंतजार सभी लोगों को रहता है ၊ मेले की इस आयोजन की तैयारी में कमेटी सदस्य कमान सिंह जीना जीवन सिंह पोखरिया गोविंद सिंह पोखरिया श्री सुधीर कुमार वर्मा एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ၊


