पुलवामा हमले में रामपुर सीआरपीएफ में तैनात उत्तराखण्ड के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल भी हुये थे शहीद , जवानों ने याद की शहादत

Uk live
0

यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
पुलवामा हमले में रामपुर सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर  भी हुए थे शहीद, जवानों ने याद की शहादत। 
यूपी के रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर  के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल भी हुए थे शहीद, जवानों ने याद की शहादत दी श्रद्धांजलि ၊ एक वर्ष पूर्व हुआ था कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला ၊
  रामपुर ग्रुप सेंटर के सब इंस्पेक्टर मोहन लाल भी हुए थे शहीद। , जिसमे आज शाहिद की बरसी है  ၊
रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में शहीद की शहादत को याद कर   जवानों  द्वारा श्रद्धांजलि दी गई ၊

गौरतलब हो कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के वक्त सब इंस्पेक्टर मोहनलाल की गायब होने की सूचना आई थी। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी रोड पर गश्त में थी, लेकिन हमले के बाद से उनकी लोकेशन नहीं मिली। बाद में उनका  शव पुलवामा हमले में मिला तो सीआरपीएफ के अधिकारियों ने  उनके शहीद होने की पुष्टि की थी। 

वहीँ आपको बता दें कि सब इंस्पेक्टर मोहनलाल सीआरपीएफ के रामपुर ग्रुप सेंटर की 110 बटालियन कश्मीर में तैनात थे ၊ रामपुर के जवानों की ड्यूटी रोड पर गश्त में लगी थी। पुलवामा में जहां पर सीआरपीएफ टीम पर फिदाइन हमला हुआ था वहीं आसपास रामपुर के जवान भी गश्त पर थे। हमले में ग्रुप सेंटर के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल शहीद हो गए। रामपुर में सीआरपीएफ के अफसरों ने बताया कि शहीद एसआई उत्तराखंड के निवासी थे। उनका परिवार वहीं रहता है। शहीद मोहनलाल का पार्थिव शरीर सीधे उत्तराखंड ले जाया जाएगा। जहां सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top