श्रीनगर में पहली बार ऑटो व ई- रिक्शा का हुआ ट्रायल

Uk live
0

रिपोर्ट :  भगवान सिंह       
श्रीनगर :  श्रीनगर में पहली बार ऑटो  व ई रिक्शा का ट्रायल किया गया। लंबे समय से नगर क्षेत्र में ई रिक्शा संचालित किए जाने की मांग की जा रही थी। कई बार इस सबंध में परिवहन विभाग को पत्र भी भेजे जा चुके थे। स्थानीय लोगों की मांग व नगर पालिका के विस्तारिकरण के बाद अब आखिरकार नगर पालिका क्षेत्र  में   जिला प्रशासन और आरटीओ पौड़ी के समक्ष नगर पालिका अध्यक्ष ने ई रिक्शा सेवा का ट्रायल किया। जिसके तहत श्रीनगर तहसील से डांग गांव से मुख्य बाजार तक ई रिक्शा चलाया गया। हालांकि यह केवल ट्रायल था लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही क्षेत्रवासीयों को ई रिक्शा की सौगात दी जायेगी। जिससे लोगों को शहर में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र तक पहुॅचने में सुविधा होगी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top