जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम ने ली जनपद में हिमोत्थान के द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी  - जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम ने अपने कार्यालय स्थित सभागार में हिमोत्थान के द्वारा जनपद में किये जा रहे विभिन्न कार्यो की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने हिमोत्थान द्वारा पेयजल के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि मनरेगा के साथ मिलकर कार्य करें ताकि मजदूर मनरेगा से प्राप्त हो सके। तथा किसानों के गाय बकरी के लिए बनाये जाने वाल शेड भी मनरेगा के माध्यम से बनाये जाएं। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि जनपद के सबसे ज्यादा सूखा विकासखण्ड में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाय। हिमोत्थान के द्वारा वर्तमान में जनपद के 6 विकासखण्डों में कार्य किया जा रहा है जिनमें जौनपुर, नरेन्द्रनगर, देवप्रयाग, चम्बा तथा दो विकासखण्ड़ों जाखणीधार व भिलगंना में संयुक्त रूप से माउन्ट बैली के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। हिमोत्थान के द्वारा कृषि, शिक्षा, पेयजल, शौचालय निर्माण आदि के क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। मिटटी पानी का उपयोग करने, साफ सफाई, शुद्व पेयजल व बलिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य आदि किया जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में चारा प्लांटेशन का कार्य भी किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में जनपद के 25 स्कूलों में डेवलपमेंट प्लान के तहत लैपटाॅप दिये गये तथा शिक्षकों को नयी तकनीकों के साथ ट्रेनिगं भी दी गयी जिसके फलस्वरूप अधिकांश छात्र-छात्राओं का रूझान भाषा व टैक्नालाॅजी की तरफ पाया गया। वहीं भिलगंना विकासखण्ड़ के 55 छात्रों को प्राइवेट स्कूल से सरकारी स्कूल में लौटना पाया गया।
     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, आजीविका के हीरा पन्त हिमोत्थान के हेड राजेन्द्र कोश्यारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के किसानो का दल मौजूद था।    


                             

                         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top