प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानो को जारी की जायेगी केसीसी

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल

नई टिहरी  - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानो को केसीसी जारी करने के सम्बन्ध में आगामी 23 फरवरी 2020 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसकी जानकारी जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम ने अपने कार्यालय स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान दी। बैठक में बताया गया कि किसानो को 3 लाख रूपये ऋण प्रदान किया जायेगा ၊ जिन किसानो के पास वर्तमान में केसीसी नही है और वर्तमान में पशुपालन एवं मत्सय पालन के कार्य कर रहे है तो वे किसान दो लाख रूपये तक का ऋण आवेदन कर सकते है। जनपद में वर्तमान में लगभग 85 हजार किसान है जिनमें से लगभग 54 हजार किसानो को केसीसी स्वीकृत हो रखी है जबकि शेष 31 हजार किसानों को जल्द ही इस योजना का लाभ दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि बैंक शाखाओं को तुरन्त केसीसी ऋण स्वीकृति हेतु प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से भी उचित कार्यवाही की जायेगी।
     इस अवसर पर जी आर भट्ट मुख्य प्रबन्धक एसबीआई, राजू सेटटी वरिष्ठ प्रबन्धक पीएनबी, डीडीएम नाबार्ड सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी भी उपस्थित थे।  
                     


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top