रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : बारह तारीख को कर्मचारियो द्वारा राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर की गई टिप्पणी को लेकर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था जिसमें आक्रोशित कर्मचारियों द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया था परन्तु इन्ही में से एक कर्मचारी को राहुल गांधी की फोटो के ऊपर जूता रखना मंहगा पड़ गया है ၊
आक्रोशित टिहरी कांग्रेस ने अब उक्त कर्मचारी के खिलाफ थाने में रपट लिखा दी है ၊ शहर अध्यक्ष कांग्रेस मोनू नौडियाल का कहना था कि लोकतन्त्र में सभी को अपनी बात रखने का हक दिया गया है परन्तु इसका मतलब यह नही कि राष्ट्रीय पार्टी के नेता की फोटो पर जूता रखा जाये ၊ यदि विरोध दर्ज करना है तो उसके कई तरीके हैं परन्तु अमर्यादित तरीका बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा चाहे वह कोई भी हो ၊
रिपोर्ट दर्ज करवाने वालों में शहर अध्यक्ष मोनू नौडियाल , मुशर्रफ अली , नवीन सेमवाल , दर्शनी रावत , आशा रावत , सतीश चमोली , लखवीर चौहान आदि उपस्थित थे ၊



