रामपुर में सीएए व एनआरसी के विरोध में हुये उपद्रव में कोर्ट ने चौबीस लोगों की जमानत की मंजूर

Uk live
0

यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट 
रामपुर में सीए ए और एनआरसी  के विरोध  मे  हुए उपद्रव मे, कोर्ट ने 24 लोगों की जमानत की मंजूर

यूपी के रामपुर में 21 दिसंबर को सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए उपद्रव में 34 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले पर 100 से ज्यादा नामजद और कई हजार अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली और थाना गंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक इस मामले पर 24 लोगों की जमानती हो चुकी हैं। और लगभग 26 लोगों पर से संगीन धाराएं भी जिला प्रशासन ने हटा दी है। उसके बाद ही अब तक 24 लोगो की ज़मानत मंज़ूर हो चुकी है ၊


वहीं इस मामले के अधिवक्ता सैयद आमिर मियां से हमने बात की तो उन्होंने बताया। सी ए ए और एनआरसी के विरोध को लेकर जो बवाल हुआ था उसमें कोर्ट ने आज 24 लोगों को जमानत दी है। थाना गंज वाले मामले में। 
हाथीखाना चौराहे पर यह बवाल हुआ था। जिसमें पुलिस ने भीड़ द्वारा उपद्रव करने को लेकर मामला पंजीकृत किया था। इसमें एक फेज नामक युवक की मौत भी हुई थी। और इसमें काफी लोग जख्मी भी हुए थे। इसमें पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस  के गोले भी छोड़े थे और शहर कोतवाली और थाना गंज में मुकदमे भी दर्ज किए थे ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top