यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट
मिशन मिलाप के तहत पति पत्नी के आपसी मतभेदों को भुलाकर ,परिवारों को जोड़ा
यूपी के रामपुर में मिशन मिलाप के तहत पति पत्नी के आपसी मतभेदों को भुलाकर परामर्श के माध्यम से एक साथ जीने के लिए प्रेरित कर परिवारों को जोड़ा पुलिस अधीक्षक, सन्तोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में माह के प्रत्येक शनिवार को महिला थाना, रामपुर पर, प्रभारी महिला थाना सुश्री रीना कुमारी एवं परिवार परामर्श समिति द्वारा जनपद-रामपुर में प्रत्येक माह के प्रत्येक शनिवार को महिला थाना पर परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया जाता है, जिसमें परिवार के मध्य होने वाले विभिन्न विवादों को सुना जाता है। प्रभारी महिला थाना एवं परिवार परामर्श समीति के अथक प्रयासों से पिछले 06 माह में 100 से ज्यादा परिवार के जोडों को मिलाकर उनका पुनः घर बसाया गया।
रामपुर पुलिस द्वारा मिलाये गये जोडों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाया गया।जहां कई जोड़े एक साथ नजर आए पति पत्नी एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए , फूल देते हुए और कभी ना लड़ने झगड़ने का वादा करते हुए ,उनके परिजन उन्हें देखकर बहुत खुश हुए। सभी लोगों ने रामपुर पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया भी अदा किया ।
वही मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा सभी को सम्मानित किया और उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। और साथ ही प्रभारी महिला थाना सुश्री रीना कुमारी ने बताया भविष्य में भी पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में इसी प्रकार पति-पत्नी के जोडों को मिलाने का प्रयास किया जाता रहेगा। जिससे हमारे समाज में सामाजिक संतुलन बना रहे ।



