रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (घनसाली) : टिहरी जिले के घनसाली के बिनय खाल में क्रिकेट खेल रहे बच्चे को मारी गोली बच्चा घायल
टिहरी (घनसाली) : टिहरी जिले के घनसाली के बिनय खाल में क्रिकेट खेल रहे बच्चे को मारी गोली बच्चा घायल
क्रिकेट खेल रहे 11 वर्ष के बच्चे की अचानक शराबी को जाकर लगी गेंद
टिहरी जिले के घनसाली विधानसभा के अंतर्गत पट्टी बासर के भेंटी गांव में गांव के ही रामलाल ने 11 वर्षीय महेश पुत्र गंगा लाल को गोली मार दी जिससे महेश गंभीर रूप से घायल हो गया ၊ महेश को घायल हालात में बेलेश्वर अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण बच्चे को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया जहां बच्चे की हालत स्थिर बनी है ၊
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंगा लाल दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था इतने में क्रिकेट मैच खेलते हुये गेंद रामलाल के सर पर लग गई ၊ बताया जा रहा है कि रामलाल ने उस वक्त शराब पी रखी थी , शराब के नशे में रामलाल ने घर के अन्दर से बन्दूक निकालकर ग्यारह वर्षीय गंगा लाल पर गोली चला दी जिससे छर्रों से बच्चे का चेहरा लहुलुहान हो गया ၊
बहरहाल पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ၊


