पौड़ी गढ़वाल - दूरस्थ विद्यालय पाली खाटली के बच्चों पर दोहरी मार , जर्जर भवन और विज्ञान वर्ग का अभाव

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह

पौड़ी : पौड़ी के दूरस्थ विद्यालय पाली खाटली के बच्चों पर दोहरी मार:जर्जर भवन और विज्ञान वर्ग का अभाव..                     
उत्तराखण्ड में सरकारी शिक्षा लगातर दम तोड़ रही है,मूलभूत सुविधाओं को भी पाने के लिए छात्र-छात्रायें तरस रहे हैं, आलम ये है कि कई विद्यालय जर्जर अवस्था मे हैं,जो बड़े हादसे को भी न्योता दे रहे हैं,बावजूद इनके खस्ताहाल को सुधारने पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है,सबसे बुरी हालत पौड़ी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों की है, जहां शिक्षकों की कमी से तो छात्र- छात्रायें दो चार हो ही रहे हैं,साथ ही जीर्ण-शीर्ण हालात में पहुंचे अशासकीय और शासकीय विद्यालय छात्र-छात्राओं में डर का माहौल भी पैदा कर रहे हैं, ये हालत पालीखाटली जनता इण्टर कॉलेज समेत कई स्कूलों के हैं,ये डर बरसात के मौसम में और बढ़ जाता है । साथ ही टपकती छत उनकी पढ़ाई में भी बाधा भी उत्पन्न करती हैं,शिक्षकों के अनुसार वे सरकार को अपने विभाग के जरिये कई बार पत्राचार भी कर चुके हैं,लेकिन इस ओर कोई ध्यान दिया ही नहीं गया,जबकि पालीखाटली जनता इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों की 11 वीं और 12 वीं कक्षाओं में कला वर्ग ही पिछले डेढ़ दशक संचालित है और विज्ञान वर्ग की मान्यता न मिलने से छात्र-छात्राओं की संख्या
भी विद्यालयों में  लगातार घटती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top