वर्दी की हनक दिखाना सिपाही को पड़ गया भारी

Uk live
0

रिपोर्ट : राजेश रस्तोगी

 नैनीताल : नैनीताल  के ग्राम सभा रोसीला में चंपावत रीठा साहिब चौकी के एक सिपाही को वर्दी की  हनक दिखाना भारी पड़ गया  ၊ ग्रामीणों ने उसे रात भर बंधक बनाकर बैठाए रखा और उस पर अपहरण करने का आरोप भी लगाया ၊ सिविल एवं राजस्व पुलिस के जवानों ने दूसरे दिन मौके पर जाकर पुलिसकर्मी को ग्रामीणों के चुंगल से बचाया प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम काठगोदाम हेड़ा खान रोड पर कुछ लड़के सड़क पर दौड़ने का अभ्यास कर रहे थे इस बीच चंपावत की ओर से कार से आ रहा कार चालक और लड़कों का विवाद हो गया ၊ कार चालक ने स्थानीय ग्राम तिलवाड़ा  निवासी एक लड़के को जबरन कार में बैठा लिया और साथ ले जाने लगा ၊
लड़के का अपहरण होने की बात पर ग्रामीण जुट गए और आगे घेर कर कार चालक को पकड़ लिया और उसके कब्जे से स्थानीय लड़के को छुड़ा लिया कार चालक पूछताछ में खुद को सरकारी अधिकारी बताने लगा इस पर ग्रामीणों ने रात भर उसे बंधक बनाकर रखा सुबह जानकारी मिलने पर काठगोदाम थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे बाद में राजस्व पुलिस का क्षेत्र होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय राजस्व उप निरीक्षक व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे काठगोदाम थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि पूछताछ में चालक रीठासाहिब जनपद चंपावत थाना निवासी पुलिस का सिपाही निकला उसका आते हुए ग्रामीणों युवकों से विवाद हो गया था इस पर वह एक लड़के को साथ में ले आया था राजस्व पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ वार्ता कर उसे मुक्त करा लिया गया है और दोनों पक्षों में विवाद शांत करा लिया गया ၊ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top