रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी : आज देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कण्डारी ने टिहरी बीजेपी कार्यालय पहुंच कर प्रेसवार्ता की ၊ प्रेस को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि अपनी विधानसभा में मेरे द्वारा समीक्षा बैठक की गई थी ၊ जिसमें मेरे द्वारा बिजली के लिए सात करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई गई है साथ ही सड़क निर्माण से लेकर कई और टेण्डरों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है ၊
वहीं उन्होने कहा कि मेरे द्वारा अपनी सैलरी को उन बच्चों पर खर्च किया जाता है जो होनहार हैं परन्तु पैसों की कमी से पिछड़ जाते हैं ၊
साथ ही उन्होने कहा कि स्कूली बच्चों को मेरे द्वारा भारत दर्शन भी कराया जा रहा है जिससे कि बच्चे पढ़ाई के अलावा कुछ नया सीख सके ၊
आगे उन्होने कहा कि अपनी विधानसभा में मैं कुछ नया करना चाहता हूं जिससे बच्चे कुछ नया सीख सकें ၊
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ,शीषराम थपलियाल , दीपक चौहान , नरेन्द्र नेगी , असगर अली ,गोपीराम चमोली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ၊


