हर्ष फायरिंग करने पर बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Uk live
0



यूपी के रामपुर से दानिश खान की रिपोर्ट 

हर्ष फायरिंग करने में एक आरोपी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार

यूपी के रामपुर में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात ज्वाला नगर के पास  माया देवी धर्मशाला में आई बरात मे  हर्ष फायरिंग करने वाला बराती के संबंध में फोन से मिली  पुलिस को सूचना के आधार पर मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति छोटेलाल पुत्र बच्चू लाल निवासी मुस्तफाबाद थाना कटघर जनपद मुरादाबाद माया देवी धर्मशाला के पास आगापुर रोड पर दाहिने हाथ में लाइसेंसी बंदूक 12 बोर एसबीबीएल लिए हुए था जिसे सिविल लाइंस पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
 बरामदगी में एक बंदूक लाइसेंसी 12 बोर एसबीबीएल एवं 5 कारतूस 12 बोर जिंदा बरामद हुए तथा एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ था 
जिसको सिविल लाइन पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए अभियोग पंजीकृत कर मुकदमा अपराध संख्या 44 /20 धारा आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top