पैठाणी थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर को किया गया गिरफ्तार

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
पौड़ी :    दिनांक 14-01-2020 को थाना थलीसैण पर पंजिकृत मु0अ0सं0-04/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट वनाम हेमंत आदि की विवेचना  थानाध्यक्ष पैठाणी के सुपुर्द हुई थी। मुखबिर खास के द्वारा सटीक जानकारी देते हुए मुकदमा उक्त के आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। वर्तमान में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत गिरफ्तारी अभियान प्रचलित है। आरोपीगण अबैध गांजा की तस्करी करते हुए वर्ष 2019 में गिरफ्तार हुए थे। अबैध गांजा तस्करी में लिप्त होने के कारण अभियोग उक्त पंजिकृत हुआ था। मुखविर खास की सूचना प्राप्त हुई कि वही दोनों व्यक्ति आज भी किसी अबैध कार्य हेतु आने प्रतीत होते हैं तथा दोनों पौड़ी और पाबों आ रहे हैं। सूचना पुख्ता होने पर थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम की नियुक्ति करते हुए गिरफ्तारी प्रयास पर दोनों आरोपियों को ऐजेंसी चौक पौड़ी से गिरफ्तार किया गया। दोनों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज दिनांक 07-02-2020 को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण को गैंगस्टर एक्ट के अभियोग होने के कारण न्यायिक रिमांड हेतु  गैंगस्टर कोर्ट देहरादून ले जाया जाएगा। 
अभियोग--अ0सं0-05/2019 1---धारा 8/20 N.D.P.S act थाना थलीसैण
2---मु0अ0सं0-04/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना थलीसैण।

------------पुलिस टीम----
1---थानाध्यक्ष पैठाणी रविन्द्र सिंह
2---उ0नि0 लोहित कुल थाना पैठाणी
3---हे0का0 हरेंद्र सिंह थाना पैठाणी
4-- का0 हरीश जमलोकी थाना पैठाणी
5---का0 मानवेन्द्र सुमन थाना पैठाणी
     आरोपीगण को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना पैठाणी ले जाया जा रहा है। 

आरोपियों के नाम व पता-----
1- हेमन्त सिंह पुत्र श्री खानचंद नि0 हरतला थाना सिविल लाइन मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र--48 वर्ष करीब।
2-कामेंद्र सिंह पुत्र श्री रामपाल नि0 खेड़ा थाना नौगामा सादात जिला अमरोहा उ0प्र0।उम्र करीब--28 वर्ष।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top