यूपी के मुरादाबाद में सीएए के विरोध में पहुंचे मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी

Uk live
0


यूपी के मुरादाबाद से नक्शे आलम की रिपोर्ट


यूपी के मुरादाबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन सीए ए एक्ट के खिलाफ  पहुंचे मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी


केंद्र सरकार के CAA एक्ट बनाने के बाद ही पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद देशभर के कई शहरों में मुस्लिम समुदाय द्वारा CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मुरादाबाद में भी पिछले 8 दिन से सीए बिल के विरोध में ईदगाह मैदान में विरोध प्रदर्शन चल रहा है, हजारों की तादाद में  नौजवान , बूढ़े बच्चे  और औरतें मे है जबकि मुरादाबाद में धारा 144 लगी हुई है, लेकिन उसके ,बाद भी बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। जिसमें मशहूर शायर और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ईदगाह पहुंचकर अब सीए एक्ट के खिलाफ जमकर बरसे, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर अपने अंदाज में शेरो शायरी भी की

तत्काल तभी वहां पर मुरादाबाद के सूचना विभाग के उपनिदेशक जहांगीर आलम अपने तीन अन्य कर्मचारियों के साथ जिलाधिकारी मुरादाबाद के निर्देश पर थाना गलशहीद क्षेत्र के ईदगाह मैदान में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे, और वहां अपने कर्मचारी मुकुल के माध्यम से सूचना जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सी ए ए एक्ट के समर्थन वाले पोस्टर वितरित कराने शुरू कर दिए,

 जिसको लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ लोग उठे और सूचना विभाग के कर्मचारी को पकड़ने और मुकुल के साथ भीड़ में शामिल लोगों ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है, इतना ही नही भीड़ में शामिल लोगों पर आरोप है कि किसी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था।

 सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वहां विरोध मार रही भीड़ से रेस्क्यू कर सूचना विभाग के कर्मचारियों को निकाल कर थाना कटघर ले जाकर  जानकारी की गई, भीड़ की पिटाई का शिकार मुकुल को पहले जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया फिर उसके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के समय की वायरल वीडियो में आए मारपीट करने वाले लोगो के चेहरों की पहचान कर अब पुलिस आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top